Jaunpur News : नाग पंचमी पर दंडवत यात्रा में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब

जौनपुर। बोल बम दंडवत संघ जौनपुर (आध्यात्मिक एवं रचनात्मक संस्था) की बैठक में आगामी नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाली दंडवत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी ‘नंदी बम’ ने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में 17 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे हजारों शिवभक्त दंडवत यात्रा में शामिल होंगे।

शिवभक्त हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से जल लेकर दंडवत यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा हनुमान घाट, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और नवाब युसूफ रोड होते हुए मोहल्ला आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

इस दौरान शोभायात्रा के रूप में बाबा का रथ भी निकाला जाएगा। गाजे-बाजे के साथ हजारों शिवभक्त हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिलेगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी ‘नंदी बम’ ने इस धार्मिक अनुष्ठान में जौनपुर के सभी शिवभक्तों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।बैठक में संस्था के संरक्षक मंडल के सदस्यों के साथ सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री त्रिभुवन बम ने की। अंत में संगठन मंत्री आर्किटेक्ट नितिन जायसवाल एवं अध्यक्ष श्री त्रिभुवन बम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534