Jaunpur News : लूट की वारदात में पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की वर्दी भी बरामद की है। आरोपी पुलिस की वर्दी को पिट्ठू बैग में रखकर मौके से फरार होने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को शकरमंडी, थाना कोतवाली जौनपुर निवासी आकाश सेठ ने जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया गया। तहरीर के आधार पर जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी गुमटहिया बाजार से सेहमलपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम तालामझवारा के पास मौजूद है और वहां से निकलने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अमरनाथ यादव पुत्र अर्जुन यादव, निवासी ग्राम सेहमलपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की वर्दी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, यह वही वर्दी है, जिसका घटना में इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 383/2026, धारा 310(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 205 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत ओझा, उपनिरीक्षक बलवन्ता प्रसाद, हेड कांस्टेबल चंदन सिंह तथा पीआरडी संजय कुमार पाल, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534