Jaunpur News : मूसलाधार बारिश के चलते जौनपुर के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश

जौनपुर। बुधवार रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के सभी परिषदीय (बेसिक) विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश की सूचना तत्काल सभी शिक्षक समूहों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है, ताकि समय रहते सभी को जानकारी मिल सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सभी सरकारी परिषदीय विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें तथा विद्यालय भेजने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल सरकारी परिषदीय विद्यालयों पर लागू है, जबकि निजी एवं गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने स्तर पर संचालित होंगे। प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम में सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534