Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सफाई कर्मचारी भाईयो को बांधी राखी



जौनपुर: रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं है, बल्कि यह उन रिश्तों को सम्मान देने का भी अवसर है, जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं। इसी भावना के साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने अपने आवास पर सफाई कर्मचारी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

रागिनी सिंह ने कहा कि सुबह से ही वातावरण में एक अलग ही आत्मीयता और उत्साह दिखाई दे रहा था घर के आंगन को फूलों और रंगोली से सजाया गया था पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और सुंदर राखियां सजाकर रखी गई थीं जब सफाई कर्मचारी भाई अपने परिवार की तरह अपनापन लेकर आवास पर पहुंचे, तो वातावरण और भी भावुक एवं आनंदमय हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज के ऐसे कर्मठ और समर्पित भाई हैं, जो प्रतिदिन सुबह से लेकर दिनभर तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए मेहनत करते हैं गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश, वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते उनके परिश्रम से हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है उनके इसी योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

रक्षाबंधन की परंपरा के अनुसार सबसे पहले उनका स्वागत किया गया। इसके बाद प्रेम और सम्मान के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधी गई। राखी बांधते समय मन में यही भावना थी कि यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाईचारे, सम्मान, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। राखी बांधने के बाद सभी भाइयों का मिठाई से मुंह मीठा कराया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी भाइयों के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और अपनापन पूरे वातावरण को भावुक बना रहा था। उनके साथ बैठकर बातचीत की गई और उनके कार्य एवं जीवन से जुड़ी बातों को भी आत्मीयता से सुना गया। इस छोटे से आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान समान रूप से महत्वपूर्ण है। किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा समझने के बजाय उसके पीछे छिपे परिश्रम और समर्पण को सम्मान देना ही सच्ची संवेदनशीलता है।

रक्षाबंधन का यह अवसर हमारे लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवता, भाईचारे और सामाजिक सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला अनुभव बन गया। सफाई कर्मचारी भाइयों के साथ मनाया गया यह पर्व यह याद दिलाता है कि रिश्ते केवल खून के नहीं होते; सम्मान, विश्वास और प्रेम से भी रिश्ते बनते हैं।

आइए, इस रक्षाबंधन पर हम संकल्प लें कि अपने आसपास मेहनत करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करेंगे, उनके योगदान को पहचानेंगे और समाज में प्रेम, समानता तथा भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएंगे। यही रक्षाबंधन की सच्ची भावना और सबसे सुंदर संदेश है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534