Jaunpur News : कार-बाइक की भिड़ंत में चार घायल, दो सगे भाई वाराणसी रेफर


जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

घायलों की पहचान कौड़िया, शाहगंज निवासी 23 वर्षीय दिव्यांशु गौतम एवं 19 वर्षीय प्रियांशु गौतम, पुत्र लाला गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों भाई बाइक से अपने काम पर जा रहे थे। आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार भी घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दिव्यांशु और प्रियांशु की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534