Jaunpur News : 50वें शक्ति पूजन पर्व को लेकर गीतांजलि ने पूजा मण्डप में की बैठक


तीन नये सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता, परिवार ने किया जोरदार स्वागत
जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि ने 50वें शक्ति पूजन पर्व (स्वर्ण जयंती वर्ष) को लेकर बाबा श्री जागेश्वर नाथ मन्दिर गीतांजलि पूजा मण्डप में बैठक किया। अध्यक्षता संस्था के सदस्य संतोष अग्रहरी ने किया जहां आगामी शारदीय नवरात्र पर पूजन मंडप, शोभायात्रा, विद्युत सजावट से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। संस्था द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्र के 50वें शक्ति पर्व पर नवरात्रि महोत्सव में विशेष रूप दिया जा रहा है जिस पर सभी सदस्यों ने मंथन किया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पवन सोनी ने आय-व्यय प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में गीतांजलि परिवार से जुड़ने के लिये 3 नये सदस्यों का आगमन हुआ जिसमें सनी शर्मा एडवोकेट, धीरेंद्र सिंह चौहान एवं अभिषेक सेठ हैं। गीतांजलि परिवार ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर करतल ध्वनि से उपरोक्त लोगों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष नीरज शाह ने सभी का स्वागत करते हुये आभार जताया। मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य चन्द्र प्रताप सोनी, शशि श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डा. ब्रह्मेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष गौतम सोनी, पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी ने आगामी नवरात्रि महोत्सव पर अपना विचार व्यक्त करते हुये सुझाव दिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, रमेश चन्द्र पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, सुनील शाह, धर्मसेन सिंह, अमन सहगल, अशोक मौर्य, अमित सोनी, दिवेश साहू, संदीप सोनी, अमित सैनी, कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली, धनंजय पाठक, रमन सेठ, कदम साहू, उत्कर्ष शाह, संतोष साहू, विनय सोनी, प्रदीप साहू आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव रामानन्द विश्वकर्मा ने किया। अन्त में संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. प्रेमदर्शन विश्वकर्मा की माता जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने आत्मा को शांति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534