जौनपुर। शनिवार तीसरे पर राज्य मार्ग से जौनपुर जंक्शन पहुंचकर एडीआरएम बृजेश कुमार यादव टीम के साथ पहुंचकर रनिंग रूम एवं नवनिर्माण बिल्डिंग का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को सुचारु व्यवस्था को लेकर चेतया। हालांकि इस दौरान स्थानीय रेलवे कर्मचारियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सहयोगी जवानों के साथ मौजूद रहे। यह भी बताया गया है कि लगभग 4:15 पर आए थे और लगभग डेढ़ निरीक्षण के पश्चात वाराणसी चले गए।
