Jaunpur News : राम के नाम पर व्यापार करती है भाजपा: तूफानी सरोज

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि इस मानसून सत्र में विपक्ष चढ़ावा एवं चंदा चोरी की चर्चा की मांग कर रहा था लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री को जो अपना वक्तव्य दे रहे थे, उनको बीच में अपना भाषण छोड़कर भागना पड़ा। हम लोग चर्चा करने के लिये डटे रहे। पूरा विपक्ष चाहता था कि चंदा एवं चढ़ावा चोरी की चर्चा हो। श्री सरोज ने बताया कि लोकपाल लेखा अधिकारी ने बयान दिया था कि हमने मंदिर चोरी के प्रकरण को चम्पत राय के संज्ञान में एक वर्ष पहले ही ला दिया था। 8 सौ करोड़ मंदिर निर्माण में निर्माण लगा था लेकिन 22 सौ करोड़ दिखाया गया और 4 सौ कर्मचारियों का फर्जी वेतन हर महीने लिया गया लेकिन चम्पत राय ने उसको बात को नजरअंदाज कर दिया और बाद में उस लेखाधिकारी को हटा दिया गया।
विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर चोरी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर केवल व्यापार करती है। भाजपा कार्यकर्ता गांव में क्षेत्र में मारे डर के मारे जा नहीं रहे हैं कि लोग उनसे चंदा चोरी के बारे में पूछेंगे तो क्या जवाब देंगे? मंदिर निर्माण में देश-विदेश से बहुत धन आया था जिसका भाजपा वालों ने चोरी कर लिया। इन्होंने जो ट्रस्ट का कमेटी बनाया, उसमें आरएसएस के लोगों को कमेटी में रखा गया। उन्होंने नारा दिया—— आरक्षण विरोधी अल्पसंख्यक विरोधी दलित पिछड़ा विरोधी कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में। चंदा चोरी का पैसा कहां मिलेंगा बीजेपी के खातों में। इस अवसर पर डा. सरफराज खान, जमाल हाशमी, सौरभ, अवनीश, राकेश, शाहनवाज, अजहर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534