Jaunpur News : दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में सभी करें सहयोग: राजेश नायक


दिव्यांग बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व महंगूपुर शीतला चौकिया स्थित रचना विशेष विद्यालय में गुरूवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में दिव्यांग बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर शीतला चौकिया धाम, धन्नेपुर चौराहा होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी।
रैली का समापन नसीम अख्तर ने किया। रैली के पूर्व विद्यालय परिसर में गोष्ठी हुई जहां मुख्य अतिथि राजेश नायक ने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके।
तिरंगा यात्रा में गौतम चन्द, डा. सन्तोष सिंह, पूनम श्रीवास्तव, रविरंजन, जितेन्द्र, होरेंद्र, दामिनी, बबिता, नीतू, लाल साहब, पत्रकार सै. गुलाम अब्बास जैदी, डीएड विशेष शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्रायें एवं दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534