Jaunpur News : बारिश में सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, सीएचसी बरसठी का मार्ग बाधित, मरीजों को पैदल पहुंचना पड़ा अस्पताल


जौनपुर। बरसठी विकास खंड में बुधवार रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच गुरुवार सुबह रेलवे फाटक के पास एक यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई, जिसके कारण कई मरीजों को बीच रास्ते में एम्बुलेंस से उतरकर पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ा।

गिरा हुआ पेड़ सरसरा गांव निवासी संतोष कुमार वैश्य के मकान पर भी आ गिरा। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए, हालांकि परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग को शीघ्र सुचारु कराने और ऐसे जर्जर पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534