Jaunpur News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है, ताकि उन्हें त्वरित न्याय एवं आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534