Jaunpur News : बयालसी महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ

जलालपुर, जौनपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर रविवार को बयालसी महाविद्यालय में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के निर्देशन में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534