Jaunpur News : स्कूल की गाड़ियों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा


चेतावनी: फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिला तो कार्यवाही तय

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के विद्यालयों में संचालित छात्र-छात्राओं की गाड़ियों की फिटनेस व्यवस्था को लेकर शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने क्षेत्र के सनरेज इंग्लिश मीडियम स्कूल बरसठी, PMS इंग्लिश स्कूल मियांचक और गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल मियांचक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की गाड़ियों के फिटनेस प्रमाण पत्र और आवश्यक मानकों की जांच किया। जांच के दौरान मौके पर विद्यालयों की गाड़ियों के फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये जा सके।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गुरुकुल, सनरेज और PMS की गाड़ीया संचालित है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को दो दिन के भीतर सभी सम्बन्धित गाड़ियों का वैध फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। यदि दो दिन के भीतर फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये गये या वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे तो सम्बन्धित विद्यालय के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्यवाही की जायेगी। वहीं दूसरी ओर खण्ड शिक्षा अधिकारी की इस कार्यवाही से विद्यालय संचालकों में हलचल मच गयी है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534