Jaunpur News : रक्षाबंधन पर यात्रियों से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई


जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा निर्धारित किराए से अधिक वसूली नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन कराने के लिए भी कहा गया है।इसी क्रम में मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, जौनपुर में बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के बस संचालक एवं उनके प्रतिनिधि तथा ऑटो-टेंपो स्टैंड संचालक उपस्थित रहे। बैठक में सभी संचालकों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।संचालकों को निर्देशित किया गया कि स्टैंड से संचालित होने वाले सभी यात्री वाहनों के चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन अवश्य कराया जाए। साथ ही उन्हें ओवरलोड सवारी नहीं बैठाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, गलत तरीके से ओवरटेकिंग नहीं करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए कड़े निर्देश दिए जाएं।

परिवहन विभाग ने यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और निर्धारित किराए से अधिक राशि नहीं वसूलने की भी हिदायत दी है। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, ऐसे में वाहन संचालक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी या अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534