Jaunpur News : श्रावण के पहले सोमवार से पहले मड़ियाहूं बाजार में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, भगवा वस्त्रों की बढ़ी मांग

मड़ियाहूं, जौनपुर। पवित्र श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही मड़ियाहूं नगर पूरी तरह शिवभक्ति में रंग गया है। श्रावण के पहले सोमवार को लेकर रविवार से बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भगवा टी-शर्ट, गमछा, कांवड़ सजाने का सामान, पूजा सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बाजार में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष तथा भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दुकानदारों के अनुसार श्रावण माह शुरू होते ही पूजा सामग्री और भगवा वस्त्रों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष श्रावण में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मड़ियाहूं पहुंचकर कांवड़ यात्रा से जुड़ी सामग्री खरीदते हैं और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। पहले सोमवार को लेकर प्रशासन भी सतर्क है, जबकि शिवभक्तों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534