Jaunpur News : बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में आक्रोश, क्षमता वृद्धि की उठी मांग

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नूरपुर बाजार में स्थापित 10 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर के बार-बार जल जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई, पेयजल, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई तथा छोटे व्यापार भी प्रभावित हो गए हैं।

देखा गया कि गुरुवार को गांव के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जनप्रतिनिधियों तथा विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बिजली की मांग के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ता है।

समाजसेवी नीरज गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। 20 अगस्त 2023 को ग्राम प्रधान अरविंद पटेल के लेटरपैड पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 24 दिसंबर 2023 को तत्कालीन सांसद बी.पी. सरोज को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान समाजसेवी नीरज गुप्ता, नन्द लाल पटेल, विशाल पटेल, सुनीता देवी, मुन्ना यादव, संजय गुप्ता, दादा, गोलू, मनोज, सुमित्रा पटेल, आशा देवी, तारा देवी, अमृत लाल पटेल, मनोज प्रजापति, शीतला पटेल, सुरेश मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अविलम्ब ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534