Jaunpur News : सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम


खुटहन (जौनपुर)27 अगस्त चक्रासहूदास माफी के  गोसाईपुर गांव निवासी 26 वर्षीय नीरज मौर्य की बुधवार की रात सर्पदंश से उपचार के दौरान मौत हो गई। वह राजेंद्र मौर्य के इकलौते पुत्र और चार बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

स्वजनों के अनुसार नीरज रात करीब 11 बजे छप्पर के नीचे खाट पर सो रहा था। इसी दौरान सीने में सर्प के काटने से उसकी नींद खुल गई। पास से सर्प को जाते देख उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्वजन घरेलू उपचार करने लगे। करीब आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी शाहगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नीरज की चार बहनों खुशबू, शालू, सानू और शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई बहन का महान पर्व रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व भाई की मौत के सदमे से सभी बहनों का रो- रोकर बुरा हाल है।सर्पदंश में इकलौता भाई और घर का चिराग बुझ जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना से पूरे गांव में शोक छा गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534