Jaunpur News : केराकत में बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा घर


तीन बाइक व कार समेत गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलहरी गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की मिट्टी पानी से नम होकर कमजोर हो कर अचानक भरभराकर गिर गया, मकान के मलबे की चपेट में आने से टीन शेड में रखा तीन बाइक, एक कार, चारा मशीन और गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया।

विदित हो कि रामआसरे मौर्य और शिवआसरे मौर्य का कच्चा मकान काफी समय से जर्जर था। मकान की हालत को देखते हुए दोनों भाइयों ने उसे छोड़कर अपने खेत में नया मकान बनवा लिया था। उनके तीन कच्चे मकान रघुवर मौर्य के घर से सटे हुए थे।
मकान गिरने से रघुवर मौर्य के घर के सामने बने टीन शेड मलबे में दब गए। टीन शेड में खड़ी तीन बाइक और एक कार के साथ चारा मशीन व गृहस्थी का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल गुंजन मौर्य और पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534