Jaunpur News : मड़हा में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

झुलसने से एक दुधारू गाय की हुई मौत, दूसरी झुलसी

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय गांव में बुधवार की रात लगभग 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हा में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मड़हे के भीतर बंधी एक दुधारू गाय की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित पशुपालक ने घटना की तहरीर थाने में दी है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राहुल पाल का मड़हे में उनकी मवेशी बंधी हुई थीं। बुधवार की रात करीब 1 बजे अचानक मड़हे से लपटें उठने लगीं। जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में लगभग 80 हजार रुपये मूल्य की एक कीमती दुधारू गाय की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पास में बंधी दूसरी गाय भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई।

पीड़ित राहुल पाल ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाने व डायल 112 की पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534