Jaunpur News : चौरा माता मन्दिर पर सुन्दर काण्ड पाठ के बाद पूरे गांव की हुई परिक्रमा



नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लगधरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत कोहड़ा गांव स्थित प्राचीन चौरा माता मंदिर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत ग्रामीणों ने पूरे गांव की परिक्रमा (गांव गोठना) करके गांव की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुन्दर काण्ड पाठ संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने चौरा माता मंदिर से परिक्रमा प्रारम्भ किया। इस दौरान गांव के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिनमें दुर्गा माता मंदिर, डीह बाबा मंदिर, जोगी वीर बाबा मंदिर, शिव मंदिर तथा हनुमान मंदिर शामिल हैं, पर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं आरती की गई। अंत में दुर्गा माता मंदिर परिसर में सामूहिक हवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गांव के महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गोठने की यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। उनका विश्वास है कि प्रतिवर्ष इस धार्मिक आयोजन और गांव की परिक्रमा से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही ग्रामीण आने वाली किसी भी वैश्विक महामारी, प्राकृतिक आपदा सहित अन्य संकटों से पूरे गांव की रक्षा और सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हैं।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534