Jaunpur News : खुटहन ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार, बंद पड़ा शीतल जल प्लांट

जौनपुर। खुटहन ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को गंदगी के बीच से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है।

जनसुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से स्थापित शीतल जल प्लांट भी लंबे समय से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ नीरज जायसवाल के कार्यभार संभालने के बाद से सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

लोगों ने सरकारी धन से स्थापित प्लांट के बंद रहने पर सवाल उठाते हुए तत्काल इसे चालू कराने की मांग की है। साथ ही परिसर में नियमित सफाई, कूड़े के उचित निस्तारण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534