Jaunpur News : उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

जौनपुर। पुलिस उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जौनपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। 
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण की ओर से जारी सम्मान-पत्र में उपनिरीक्षक कमला प्रसाद की उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। सम्मान-पत्र में कहा गया है कि उनकी सेवाओं के प्रति प्रशंसा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाता है। सम्मान-पत्र 15 अगस्त 2026 को लखनऊ से जारी किया गया।  वर्तमान में वह जनपद जौनपुर में नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उपनिरीक्षक कमला प्रसाद को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इसके पूर्व भी  कमला प्रसाद सोनकर को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मेडल वर्ष 2018,अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2023  में मिल चुका है। सम्मान पाने के बाद वे अपने पारिवारिक मित्र सुनील कुमार शुक्ल एडवोकेट के सहकारी कॉलोनी जौनपुर आवास पर पहुंचकर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता संकठा प्रसाद शुक्ल एडवोकेट का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तेलंगाना के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शुक्ल भी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534