Jaunpur News : वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की गयी जान


पूजा के लिये फूल तोड़ते समय हुआ हादसा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा चौराहे के पास मंगलवार को तड़के फूल तोड़ते समय वाहन की चपेट में आने से वृद्धा कलावती गुप्ता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चक भवानी शंकर निवासी विक्रमा गुप्ता उक्त चौराहे के पास अपना मकान बनाकर परिवार समेत रहते हैं। सोमवार की भोर में पत्नी कलावती 75 साल अपने मकान के सामने पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं तभी एक वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल महिला रोड पर गिरकर तड़प रही थी कि तभी परिवार का कोई सदस्य देख लिया जो जिला अस्पताल ले जाने लगा कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड दिया। उधर मौत की ख़बर से परिवार में कोहराम मच गया तभी आस—पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुप्ता परिवार की कोइरीडीहा चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल तथा किराना स्टोर की दुकान है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेकिन परिवार वालों की रजामंदी से बगैर पीएम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534