Jaunpur News : सोलर प्लाण्ट लगाने के नाम पर साइबर फ्राड करने वाला गिरफ्तार


जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल साइबर क्राइम एवं गोल्डी गुप्ता क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय पोर्टल, प्रतिबिम्ब पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से की गयी जांच के उपरांत साइबर क्राइम थाना पर पंजीकृत धारा 111, 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4 सिम कार्ड एवं 2 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये गये। देश के विभिन्न राज्यों में अभियुक्त के विरुद्ध अब तक कुल 9 मुकदमा तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर 6 से अधिक साइबर ठगी संबंधी एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके द्वारा पेट्रोल पम्प मालिकों सहित अन्य प्रतिष्ठानों की डिटेल प्राप्त करके उनको काल कर सोलर पैनल सस्ते दाम पर लगाने का झांसा देकर वाट्सएप्प के माध्यम से लूमिनस की फर्जी स्टीमेट भेजकर कुल होने वाले खर्च का आधा रुपये पहले अलग-अलग किस्तों में रुपये लेकर साइबर फ्राड का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सचिन शर्मा पुत्र राज नारायन निवासी आमी सराय सैफ खां थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ है जिसको सम्बन्धित धारा में चालान न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी एवं टेक्निकल सपोर्ट पुलिस टीम
प्र0नि0 दिनेश सिंह थाना साइबर क्राइम, निरीक्षक देवानन्द रजक, हे0का0 प्रभात द्विवेदी, हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 दिनेश कुमार, हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह, थाना साइबर क्राइम, का0 चालक आदर्श सिंह परिवहन शाखा, का0 आनन्द कुमार थाना साइबर क्राइम, का0 प्रफुल्ल यादव, का0 संग्राम सिंह यादव, का0 सुगम यादव, का0 चन्दन यादव, .का0 अमिलेश थाना म0का0 आकांक्षा सिंह शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534