Jaunpur News : हाशिर का बिट्स पिलानी में हुआ चयन, परिवार में छायी खुशी


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी एवं डॉ. मारिया फारूकी के सुपुत्र हाशिर शेख का चयन देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बिट्स पिलानी राजस्थान में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

हाशिर ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीएमएस लखनऊ से पूरी की जिसके बाद महज एक वर्ष की तैयारी में उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें प्रति वर्ष लगभग 3 लाख रुपये की बिट्स पिलानी स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। हाशिर की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। परिजनों ने बताया कि हाशिर ने प्रयागराज, सरखेल और लखनऊ का नाम भी रोशन किया है।
हाशिर की सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और नजीर बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534