Jaunpur News : पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। आगामी त्यौहार मीलाद उन नबी की तैयारी को लेकर मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि 26 अगस्त को जौनपुर शहर का ऐतिहासिक इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे ए पैदाइश के मौके पर एक जल्द और जुलूस मनाया जाता है। शहर के मुख्य मार्गों की सजावट होता है।

जुलूस व जलसा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कमेटी ने निम्न माँग जिला प्रशासन से रखी है जिसमें शाही ईदगाह से शाही अटाला मस्जिद तक गड्ढा मुक्त सड़कें हों। 27 अगस्त तक शहर को रात्रि विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाय। 26 अगस्त को विशेष रूप से 24 घण्टे शहर को विद्युत कटौती से मुक्त कराया जाय। फनसिपहगरी के अखाड़ों के साथ जुलूस व जलसे में आये लोगों के साथ किसी अप्रिय घटना होने की दशा में 2 एम्बुलेंस व 2 मेडिकल कैम्प की व्यवस्था जुलूस के रास्ते में हो। अग्निशमन वाहन की तैनाती हो। जुलूस के दिन 4 टैंकर पानी की व्यवस्था, जुलूस के मुख्य मार्गों की साफ-सफाई व चूना छिड़काव हो। 2 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हो। शहर के सभी डीलक्स शौचालय रात भर निःशुल्क खोले जायं। नगर पालिका परिषद का मैदान साफ-सफाई व पेयजल व प्रकाश व्यवस्था के साथ रात भर खोला जाय। सम्पन्न होने वाले ऐतिहासिक जुलूस व जलसे के समय पर्याप्त मात्रा में गत वर्षों की भाँति पुलिस व पी.ए.सी. बल की तैनाती हो। ऐतिहासिक जुलूस व जलसे को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर ओबैदा शिराजी सदर मरकजी सीरत कमेटी एवं जनरल सेक्रेटरी इम्तियाज़ अहमद, हसीन सभासद, अरशद कुरैशी पूर्व अध्यक्ष, मौलाना अनवार कासमी, जफर मसूद, फिरोज अंसार खान संरक्षक, कन्वीनर फिरोज अहमद, खज़ांची मो. फ़राज़ ख़ान, सह खज़ांची फ़रहान शेख़, आडिटर अबु हुज़ैफ़ा ख़ान, कन्ट्रोल रूम इंचार्ज अबु हुज़ैफ़ा, सह कन्ट्रोल रूम इंचार्ज मो. सादिक, मैनेजर मो. आमिर, मीडिया प्रभारी रियाजुल हक, अधिवक्ता नुरुद्दीन मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534