Jaunpur News : मुंगरा बादशाहपुर के संजय मिश्रा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार, क्षेत्र में खुशी


जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के ग्रामसभा गरियाँव निवासी कर्तव्यनिष्ठ एवं आदर्श शिक्षक श्री संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। संजय मिश्रा की यह उपलब्धि मुंगरा बादशाहपुर, गरियाँव और पूरे जौनपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ ने संजय मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने भी संजय मिश्रा को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संजय मिश्रा का शिक्षा के प्रति समर्पण, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा रहा प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

संजय मिश्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में भी खुशी है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534