Jaunpur News : सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर जलभराव, राहगीर परेशान


जौनपुर। सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर बांकी गांव के पास भारी बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क पर कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है।

जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। पानी में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां हर वर्ष जलभराव की समस्या पैदा होती है। लंबे समय से शिकायत के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और नाली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होने से बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534