Jaunpur News : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत


बाजार जाते समय हुआ हादसा, साथी घायल, चालक—वाहन पुलिस हिरासत में

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में मछली शहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी बाइक सवार जटाशंकर यादव उर्फ मिलन की मौत हो गई जबकि उसके गांव का पड़ोसी साथी विकास यादव मामूली घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार दोनों बड़ेरी बाजार जा रहे थे। बड़ेरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से करीब सौ मीटर पहले मड़ियाहूं की ओर से आ रहे तीन पहिया लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रहा था। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जटाशंकर यादव उर्फ मिलन की मौत हो गई जबकि विकास यादव मामूली घायल हो गये।
मृतक के परिजन विजय बहादुर यादव की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 106(1), 125(ए) व 125(बी) के तहत कार्रवाई शुरू की है। लोडर चालक राकेश सरोज, निवासी मरही, थाना जलालपुर को वाहन समेत हिरासत में लिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534