Jaunpur News : जलालपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

जलालपुर, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत यात्रा में जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर से प्रारम्भ होकर जलालपुर चौराहा पहुंची। इसके बाद बीबनमऊ गेट होते हुये यात्रा पुनः जलालपुर चौराहा पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से माहौल और भी जोशीला हो गया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजगरा विधानसभा प्रभारी राजीव सिंह बेदी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, बीडीओ राम विलास, प्रभारी एडीओ पंचायत अमित सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं सरला संजय गौड़, अविनाश सिंह, मुलायम यादव, अभिषेक यादव, राहुल मौर्य, जितेंद्र सरोज, आशीष कुमार, कौशलेश सिंह, राम प्रसाद, बड़े बाबू राहुल सिंह, बीएमएम अवकाश यादव, एजाज अहमद, शशि कला, दीपक कुमार, विनय कुमार, ओपी प्रजापति, सुक्कू, पवन यादव, अजीत यादव, विनय कुमार बाबू समेत अन्य लोगों ने भी सहभागिता किया।
विभिन्न मार्गों से होते हुये तिरंगा यात्रा पुनः ब्लॉक जलालपुर परिसर पहुंची जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान ब्लॉक कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान जलालपुर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के उत्साह और तिरंगे के सम्मान से सराबोर नजर आया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534