Jaunpur News : तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व कुलपति प्रो. वंदना सिंह से कार्यभार संभाला। प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र कल्याण तथा योजना एवं विकास जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रो. सिंह इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय से आए हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। 
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य पूर्वांचल विश्वविद्यालय को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी, जवाबदेह और विद्यार्थी-केंद्रित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना होगा। विश्वविद्यालय में पढ़ाई, परीक्षा, परिणाम, प्रवेश, शोध, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वांचल क्षेत्र की उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है , इसलिए शोध और नवाचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। शोध को प्रोत्साहन मिले और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो—इसके लिए एक मजबूत डिजिटल प्रशासनिक ढांचा विकसित किया जाएगा। इंटरनेट और सुरक्षा जैसी बुनियादी छात्र सुविधाओं की लगातार निगरानी हो। विद्यार्थियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी और संबद्ध महाविद्यालय इस परिवर्तन यात्रा के सहभागी होंगे। इसके बाद मुक्तांगन परिसर में कुलपति जी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534