जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर (कबूलपुर) बाजार में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी में एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी हमें मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश देता है। सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ भी किया। इस दौरान बाजार में लोगों की काफी चहल-पहल रही।
इस अवसर पर हाजी अलाउद्दीन, मोहम्मद फारुक, सनाउल्लाह, हसनैन, हारुन, समीउल्लाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक-दूसरे को शुभकामना दिया। शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया।
