Jaunpur News : नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे न्यायालय, बाप-बेटे गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के सहरमा गांव से दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी आपस में बाप-बेटे बताए जा रहे हैं।
बता दें कि सहरमा गांव निवासी लालचंद गौतम और निलेश गौतम का शांतिभंग में चालान हुआ था। इसके बाद दोनों को निर्धारित तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होना था लेकिन दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इस पर न्यायालय की ओर से दोनों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी दोनों के हाजिर नहीं होने पर एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को एसडीएम न्यायालय मड़ियाहूं भेज दिया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534