Jaunpur News : रंग-ए-तिरंगा से रौशन हुआ मोहम्मद हसन कॉलेज



जौनपुर। मोहम्मद हसन ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह के विभिन्न संस्थानों में भव्य झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। वहीं मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य बाबू खान, संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान एवं प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समूह के अन्य सभी संस्थानों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा फहराया गया। इस दौरान परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मोहम्मद हसन कॉलेज की भव्य इमारत को आकर्षक तिरंगे की रोशनी से सजाया गया, जो रात में बेहद मनमोहक और आकर्षण का केंद्र रही।
 तिरंगे के रूप में जगमगाती कॉलेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की गईं और लोगों ने इसे देश की आन, बान और शान से जोड़ते हुए खूब सराहा। इस मनोहारी दृश्य ने जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और देशभक्ति का वातावरण और अधिक प्रबल हुआ। इस अवसर पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और उल्लास दिखाई दिया तथा पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य, सम्मानित अतिथिगण, प्रधानाचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534