Jaunpur News : कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की मांग पर उठान व वितरण कार्य बंद करने का किया ऐलान


जौनपुर। होटल बी.आर., नईगंज में शनिवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जनपद जौनपुर का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी रहे। अधिवेशन में जिले भर से आए कोटेदारों ने कमीशन वृद्धि सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष हरशु सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी कोटेदारों से एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि लखनऊ में आयोजित विशाल प्रदर्शन में 30 से 35 हजार कोटेदारों की भीड़ का प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी द्वारा कुशलतापूर्वक संचालन उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
तहसील अध्यक्ष मड़ियाहूं महेंद्र यादव ने कहा कि जनपद के सभी कोटेदार संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए प्रत्येक निर्णय का अक्षरशः पालन करेंगे। जिला महासचिव पद्माकर उपाध्याय ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर सभी ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कोटेदारों का कमीशन बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक जनपद के सभी कोटेदार राशन का उठान एवं वितरण कार्य पूर्णतः बंद रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव के पुत्र के भारतीय नौसेना में पायलट बनने पर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सभा के समापन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा की गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534