Jaunpur News : त्योहार को लेकर बक्शा थाने में हुई बैठक


बक्शा, जौनपुर। पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बारावफात का पर्व शासन की गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुसार मनाया जाए। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं तय समय के अनुसार ही निकाला जाए। पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
बैठक में मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ पर्व को संपन्न कराने में सहयोग करें।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह, एसएसआई वीरेंद्र कुमार, धनियांमऊ चौकी प्रभारी मोहम्मद शहनवाज सिद्दिकी, उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, उमेश चन्द्र यादव, विगन प्रसाद सहित अध्यापक अभिनव सिंह, पत्रकार पंकज विश्वकर्मा, मो. इस्लाम प्रधान सदर जामा मस्जिद रन्नो, मो. सोनू सलाहकार जामा मस्जिद, कासिद अली प्रधान, मो. गुफरान प्रधान, मो. इंतजार बीडीसी, साबिर, शौकत अली, राम बुझारत यादव प्रधान, डॉ. राजेश प्रसाद यादव, अब्दुल कलाम, मो. साविर, निशार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534