Jaunpur News : रोडवेज बस की टक्कर से घायल दंपति की शिकायत पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल दंपति की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 15 अगस्त की रात हुआ था। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीरगंज थाना बक्शा निवासी नीरज गौतम पुत्र रामलखन गौतम ने 17 अगस्त को थाने में लिखित तहरीर दी। बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी पत्नी सीमा गौतम के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 62 DD 7622 से फतेहगंज बाजार से घर लौट रहे थे।

आरोप है कि पकड़ी चौराहे के पास पीछे से आ रही सरकारी रोडवेज बस संख्या UP78 HT 3977 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज और उनकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उपचार के बाद घायल दंपति थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर रोडवेज बस संख्या UP78 HT 3977 और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 429/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534