Jaunpur News : सपा नेता शैलेन्द्र यादव के जनसम्पर्क से लगाये जा रहे कयास!

जौनपुर। जनपद के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। अन्य पार्टियों की तरह समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर कई नाम चर्चा में हैं जिनमें एक नाम तेजी से चर्चा में आया है। वह नाम शैलेन्द्र यादव है जो क्षेत्र के बटाऊबीर निवासी दयाराम यादव के पुत्र हैं। अपने पिता से मिली समाजवादी विचारधारा और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुये श्री यादव पिछले कई महीनों से क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।

सूत्रों के अनुसार शैलेन्द्र जी ने बदलापुर के लगभग हर गांव में जनसंपर्क किया है। युवा, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी आदि सभी वर्गों में उनको बराबर सम्मान मिल रहा है। विशेषकर युवाओं में उन्हें एक शिक्षित, मिलनसार और जमीनी नेता के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शैलेन्द्र जी सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं। पार्टी हेतु निष्ठावान और क्षेत्र हेतु समर्पित रहने के कारण कार्यकर्ताओं में भी उनके नाम को लेकर उत्साह है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी यदि बदलापुर में किसी नये एवं युवा चेहरे पर दांव लगाती है तो शैलेन्द्र यादव सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। लखनऊ से दिल्ली तक पार्टी नेतृत्व के बीच भी उनके नाम पर सकारात्मक चर्चा बतायी जा रही है।फिलहाल शैलेन्द्र जी अपने समर्थकों के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534