Jaunpur News : थानाध्यक्ष पर अभद्रता एवं धमकी का आरोप


पीड़ित पत्रकार ने एसएसपी से जांच की मांग

जौनपुर। जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी पत्रकार सोनू गुप्ता ने थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार पर कथित रूप से अभद्र भाषा, गाली-गलौज, धमकी देने तथा पुलिस टीम के साथ घर पहुंचकर परिवार को भयभीत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग किया है।
पीड़ित पत्रकार के अनुसार बीते 23 अगस्त को एक गुमशुदगी के मामले में जानकारी लेने के लिये उन्होंने थानाध्यक्ष से फोन पर सम्पर्क किया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये घर से उठाने की धमकी दी गयी। यह भी आरोप है कि फोन पर बातचीत के करीब 15 से 20 मिनट बाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे और बिना मतलब एवं आरोप के घर की तलाशी लिये। इस दौरान उनकी मां और पत्नी के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति को थाने भेजने के लिये दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, ऐसा न करने पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही गयी।
घटना के बाद पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया। पीड़ित ने आरोप सही पाये जाने पर थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के खिलाफ नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग भी किया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534