Jaunpur News : सारनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ सामूहिक महारुद्राभिषेक


108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, भव्य श्रृंगार एवं भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

बक्शा(जौनपुर) क्षेत्र के ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को श्रावण मास के पावन पर्व पर 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ सामूहिक महारुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद विधिवत समापन हुआ। मंदिर संरक्षिका एवं पुजारीन माला शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान श्री अयोध्या धाम से पधारे मुख्य आचार्य अमित जी महाराज, सारनाथ महादेव आचार्य पंकज शुक्ला के सानिध्य में संपन्न कराया गया।महारुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवाजी शुक्ला रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534