Jaunpur News : सर्पदंश से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने कराया अंतिम संस्कार


मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में मंगलवार रात सर्पदंश से 44 वर्षीय मजदूर समरजीत गौतम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चंदा जुटाकर पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था कराई। बताया गया कि समरजीत गौतम मंगलवार रात गांव में मंदिर के सामने शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। मंदिर पर मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

समरजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और मदद के लिए कोई विशेष सहारा भी नहीं है। ऐसे में गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक की प्रक्रिया पूरी कराई। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534