Jaunpur News : अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स अधिकारों की रक्षा करना प्रमुख उद्देश्य: डा. अवनीश


डा. अवनीश नेशनल कन्वीनर हुये मनोनीत, स्वास्थ्य जगत में छायी खुशी

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ अवनीश सिंह आल इंडिया अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल कन्विनर मनोनीत हुये। मनोनीत की खबर होते ही स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने एक—दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।इस बाबत डॉ अवनीश ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अलायड हेल्थकेयर में आने वाले सभी विषयों का विकास, समस्याओं का निदान, अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के अपने अधिकारों की रक्षा करना व सरकार के समक्ष आ रही समस्याओं को रखना और उनका निदान करना प्रमुख उद्देश्य है। एसोसिएशन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलायड हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के सहयोग के लिए कटिबद्ध है। एसोसिएशन कई राज्यों में तेजी के साथ कार्य शुरू कर रहा है जिले स्तर पर इसके पदाधिकारी होंगे जो एसोसिएशन के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना सहयोग देंगे अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेषज्ञ द्वारा सुरक्षा बीमा योजना, आय के स्रोतों को बढ़ाना, एक ही प्लेटफार्म पर देश के सभी हिस्सों से आने वाले प्रोफेशनल्स को जोड़ देना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के कोने में एक जगह से दूसरी जगह बैठे हुए सभी अलायड हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स अलायड हेल्थ केयर के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराना और जागरूक करना प्रथम प्रयास रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534