Jaunpur News : चोरी की बाइक व नकदी के साथ शातिर गिरफ्तार


सरपतहां पुलिस को मिली कामयाबी

गिरफ्तार चोर के विरुद्ध 6 मुकदमे हैं दर्ज

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा 6,200 रुपये बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक चन्द्रमा पांडेय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्त की क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र स्थित कुंवर नदी की पुलिया के पास पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित लेदौरा गांव निवासी रविकान्त पाल पुत्र रामकिशोर पाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल एवं 6,200 रुपये भी बरामद किये।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शस्त्र अधिनियम, धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पांडेय, कांस्टेबल रामप्रवेश चौहान, रिजर्व कांस्टेबल बृजेश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल शिवम कुशवाहा शामिल रहे। पुलिस मामले विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534