जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाला। संस्था के प्रबन्धक डा. राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में सभी दिव्यांग बच्चों ने हाथ में तिरंगा और देशभक्ति गीत गाते हुए स्कूल परिसर से पालिटेक्निक चौराहा तक गये। फिर देश भक्ति गीत गाते नाचते स्कूल परिसर में वापस आये। स्कूल परिसर में वापस आ करके एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में संस्था की सदस्य आराधना चौहान ने दिव्यांग बच्चों के अधिकार स्वावलम्बन प्रशिक्षण एवं सुरक्षा जैसे गभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी। उसके बाद सभी दिव्यांग बच्चों और आगंतुकों ने भोजन ग्रहण किया। संस्था के कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका सरस्वती, अमित यादव, माया गुप्ता, सीमा उपाध्याय, सप्पो, अंकिता मिश्रा, वैभव गुप्ता, खुशबू यादव, अक्षय गुप्ता, संस्था की सचिव किरन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : दिव्यांग बच्चों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
byJaunpur Live
-
