Jaunpur News : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत


बक्शा।स्थानीय थाना क्षेत्र में एक  वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चुरावनपुर गांव निवासी 82 वर्षीय राम बली पाल के रूप में हुई है। यह घटना सद्दोपुर गांव के पास हुई, जहां वे अपनी बकरियां चराने गए थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लखमीपुर और बक्शा स्टेशन के बीच, थाना के पीछे घटित हुआ। वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के पुत्र शिव शंकर पाल को घटना की सूचना दी गई। शिव शंकर पाल मौके पर पहुंचे और अपने पिता राम बली पाल के शव की पहचान की। इसके बाद, शिव शंकर पाल ने तुरंत बक्शा स्टेशन स्थित स्थानीय थाने में घटना की सूचना दी। प्रशासन और रेलवे कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534