चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. खान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव मिलकर कार्य करना चाहिए। यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ तिरंगे का सम्मान किया।
इस अवसर पर ईओ विजय सिंह, अवध नारायण, अमूल्य सिंह, सौरभ कश्यप, अस्कान, रिजवान बृजेश, अनीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
