Jaunpur News : आख्या को मिले दो स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित


जौनपुर। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की होनहार छात्रा आख्या राय ने एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये दो स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने आख्या को दोनों स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया। पदक प्रदान करते समय राज्यपाल ने छात्रा की पीठ थपथपाकर उसकी उपलब्धि की सराहना किया।

बता दें कि आख्या को विश्वविद्यालय की एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। साथ ही इसी पाठ्यक्रम में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर उन्हें डॉ. विश्वमित्र उपाध्याय स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया।
आख्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके पिता अवनीश राय जौनपुर में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रीडर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता शैलजा राय अयोध्या के साकेत पीजी कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं। आख्या की सफलता को परिवार ने मेहनत, लगन और निरन्तर अध्ययन का परिणाम बताया। दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने न केवल परिवार, बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534