Jaunpur News : थाने पर किन्नरों का हंगामा, हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

किन्नरों ने गुलाबो किन्नर के अवैध कार्यों में पुलिस की मिलीभगत का लगाया आरोप

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर से सटे उसरा भादी गांव निवासी गुलाबो किन्नर पर अवैध कार्यों में लिप्त होने की शिकायत को हल्के में लेना गुरुवार की सुबह पुलिस पर भारी पड़ गया। थाने पर पहुंची दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली परिसर में तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। नग्न अवस्था में हुए हंगामे के दौरान बाहर सब्जी मंडी में अफरा—तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आरोपी किन्नर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जिसके बाद किन्नर शांत हुये।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रहने वाली गुलाबो किन्नर पर किन्नरों ने अवैध कार्य में लिप्त होने और अपने घर पर जिस्मफरोशी का धंधा कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिससे नाराज कुछ किन्नर इकट्ठा होकर गुलाबो के आवास पर पहुंच गये जहां दुलाबो पक्ष की ओर से पथराव किए जाने पर शीला किन्नर घायल हो गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद किन्नरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर आस—पास इलाके के किन्नर समाज के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए और हिरासत में लिए गए गुलाबो से मिलने की जिद पर अड़ गये। इसी बात को लेकर किन्नरों ने कोतवाली परिसर में नग्न तांडव शुरु करके मुख्य गेट पर हंगामा करना शुरु कर दिया। घंटों चले हंगामा के बाद डाली किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने गुलाबो किन्नर पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद मामला शांत हो सका।

इस मामले में बिट्टू किन्नर ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये बताया कि काफी समय से गुलाबो द्वारा किये जा रहे अवैध कृत्य की पूरी जानकारी पुलिस को है और उसे पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। पुलिस की मौजूदगी में उसने किन्नरों पर पथराव करते हुये धमकी दिया जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि किन्नरों का आपसी विवाद था। पुलिस की हिरासत से किन्नर को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। डाली किन्नर की तहरीर पर आरोपी गुलाबो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534