Jaunpur News : बिना लोड दिये तीसरी बार फिर जल गया खराब ट्रांसफार्मर


फसलों की रुपाई—सिंचाई के लिये किसान परेशान

3 सप्ताह से अन्धेरे में रहने को मजबूर हैं दो गांव के लोग


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देवकली विद्युत केंद्र से विद्युत फीटर परसनी से विद्युत आपूर्ति की जाने वाली देवकली का ट्रांसफार्मर बिना लोड दिए हीट करने के दौरान तीसरी बार जल गया जिसके चलते 3 सप्ताह से दर्जनों लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। किसान फसलों की सिंचाई व धान की रूपाई नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि देवकली विद्युत केंद्र से परसनी फीटर से होकर जाने वाली विद्युत आपूर्ति देवकली गांव के स्व. रामदास यादव एडवोकेट के घर पास लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से देवकली सैदपुर गड़ऊर गांव के दो दर्जन घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। वह विगत 24 जुलाई को जल गया था जिस पर नीरज श्रीवास्तव, लालचंद, लालजी त्रिपाठी सहित तमाम किसानों की शिकायत के बाद वहां 3 बार ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन बार-बार वह हीट करने के दौरान ही जल गया।
बीते 8 अगस्त को तीसरा ट्रांसफार्मर लाया गया और होल्ड हीट की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान 9 अगस्त को सुबह बिना लोड दिए हुए ट्रांसफार्मर जल गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्कशॉप से ही खराब ट्रांसफार्मर दिया जा रहा है जिसके चलते यह समस्या बार-बार हो रही है। उसमें हम लोग क्या कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्कशॉप में मरम्मत का कार्य कुछ अनुभवहीन लोग कर रहे हैं जिसके चलते बिना लोड दिये ही खराब ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें आ रही हैं।
बता दें कि तीसरी बार ट्रांसफार्मर जलने से किसान लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर न लगाया जाय, बल्कि नया पेटी पैक ट्रांसफार्मर लगाया जाय। 2 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो धरना प्रदर्शन के लिये किसान लोग मजबूर होंगे। इस बारे में ईडीसी जौनपुर प्रथम मनोज गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी और जल्दी ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जायेगा। समस्या न उत्पन्न होने पायेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534