लखनऊ। 07 अगस्त, शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जन्मदिन बहुखंडी बटलर पैलेस में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर आशीष मौर्य 'पिंटू' ने जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, डाॅ.रोहित मिश्रा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि डाॅ. रोहित मिश्रा का नेतृत्व युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के सदस्य अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय, युवा उद्यमी अखिल चतुर्वेदी, शिवम मिश्रा महोबा, सुनील शुक्ला ,सुंदरम समेत भारी संख्या में उपस्थित युवा साथियों ने केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
Tags
recent
